फिर कोरोना से कैसे बचे

डेल्टा के रूप में तबाही मचा चुका कोरोना वायरस अब ओमिक्रॉन के स्वरूप में एक बार फिर दुनिया के सामने है। इस रिपोर्ट में जानिए इस वैरिएंट से संक्रमण के चलते मरीजों में क्या लक्षण दिख रहे हैं और इससे कैसे बचा जाए…

कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षण।

कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षण। – फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी का संकट एक बार फिर दुनिया के सामने मंडराने लगा है। इसका नया वैरिएंट ओमिक्रॉन सामने आने के साथ दुनियाभर के कई देशों में इससे संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। भारत में दूसरी जानलेवा लहर का कारण बनने वाले कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से भी इसे खतरनाक माना जा रहा है। हालांकि, इस वैरिएंट के बारे में वैज्ञानिक अभी तक कुछ स्पष्ट कह पाने की स्थिति में नहीं हैं। इस वैरिएंट में लगभग 32 म्यूटेशन देखे गए हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा म्यूटेशन लैम्डा वैरिएंट में मिले थे, जिनकी संख्या सात थी।

ओमिक्रॉन वैरिएंट यानी बी.1.1.529 सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था। इसके बाद से यह दुनियाभर के कई देशों में पहुंच चुका है। फिर कोरोना से कैसे बचे भारत में भी इसके दो मामले सामने आ चुके हैं। अभी तक इससे संक्रमण के लक्षणों के बारे में भी कुछ विशेष जानकारी सामने नहीं आ पाई है। वैज्ञानिकों को इन सवालों के जवाब ढूंढने में अभी कुछ सप्ताह लगने के आसार हैं। हालांकि, जहां-जहां कोरोना वायरस का यह वैरिएंट पहुंच चुका है वहां पर सामने आए मरीजों को देखते हुए इसके कुछ लक्षण और विशेषताएं निर्धारित की जा सकती हैं।

जानिए ओमिक्रॉन वायरस के लक्षणों के बारे में

ओमिक्रॉन वैरिएंयट से संक्रमित मरीजों में अत्यधिक थकान देखने को मिली है।

मरीजों के ऑक्सीजन के स्तर में कोई गंभीर गिरावट देखने को नहीं मिली है।

मरीजों ने मांसपेशियों में दर्द, गला खराब होने और सूखी खांसी की शिकायत की है।

डॉक्टरों के अनुसार कुछ मरीजों में ही तेज बुखार की समस्या सामने आई है।

ओमिक्रॉन संक्रमित अधिकांश मरीजों को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।

दक्षिण अफ्रीका के गुआटेंग में जनरल प्रैक्टिशनर डॉ. अनबेन पिल्लै ने बताया कि अभी तक जो मामले सामने आए हैं वह बहुत हल्के हैं और मरीजों में फ्लू जैसे लक्षण देखने को मिले हैं। इसके अलावा उन्हें सूखी खांसी, बुखार, रात में पसीना और शरीर में दर्द की शिकायत भी हुई है। बता दें कि गुआटेंग प्रांत में संक्रमण के 81 फीसदी नए मामले सामने आए हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. एंजेलिक कोएट्जी का कहना है कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण के लक्षण बहुत हल्के लेकिन काफी अलग हैं।

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free